Rajasthan 4th Grade Recruitment 2024: राजस्थान राज्य की जो युवा अभी तक बेरोजगार हैं उनके लिए सरकारी नौकरी प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर आ रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा हाल ही में एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार बताया गया है कि राजस्थान राज्य में चतुर्थ श्रेणी के 52000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। राज्य के योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करके आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी बंपर भर्ती का आयोजन विभाग के द्वारा जल्द ही आयोजित किया जाएगा। विभाग नहीं इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। चतुर श्रेणी कर्मचारी के लिए 52,453 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 46931 पद निर्धारित किए गए हैं। अनुसूचित क्षेत्र के लिए 5522 पद निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि इस भर्ती में महिला व पुरुष दोनों अभ्यर्थी ही भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती 2024 हाइलाइट्स
भर्ती का नाम | राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती |
कुल पदों की संख्या | 52,453 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
शैक्षणिक योग्यता | दसवीं पास |
आवेदन प्रक्रिया तिथि | 21 मार्च 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 19 अप्रैल 2025 |
परीक्षा की तिथि – | 18 से 21 सितंबर 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | – https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का विवरण
हाल ही में राजस्थान सरकार के द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के बारे में बड़ी घोषणा करके बताया गया था कि जल्द ही इस भर्ती का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस भर्ती के लिए 52453 पदों पर भर्ती का आयोजन करवाया जाएगा। दसवीं पास युवा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में महिला व पुरुष दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करना होगा।
राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम व अधिकतम आयु सीमा का निर्धारण किया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकार की निम्न अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 में आवेदन करने वाले व्यक्तियों से पंजीकरण करवाने के लिए आवेदन शुल्क का निर्धारण किया गया है। इस भर्ती का अभी तक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के आधिकारिक फुल डिटेल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा तो उसमें बता दिया जाएगा की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को कितना आवेदन शुल्क देना होगा। पंजीयन शुल्क का विवरण आप इसके अधिकारीक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान फोर्थ ग्रेड भर्ती 2024 में आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों के लिए विभाग के द्वारा शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। किसी मान्यता प्राप्त संस्था अथवा बोर्ड से अभ्यर्थी के पास दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी हुई ज्यादा जानकारी के लिए आप इसके अधिकारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया व वेतन
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन सबसे पहले लिखित परीक्षा के माध्यम से करवाया जाएगा। यह लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट, टैबलेट आधारित टेस्ट अथवा ओएमआर शीट के माध्यम से करवाया जा सकता है। इसके बाद मेरिट लिस्ट में चयनित होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाया जाएगा। इस भर्ती में नियुक्त होने वाली उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल एल -1 का वेतन दिया जाएगा।
राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती 2024 में आवेदन करने की प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। नीचे बताइए किस टाइप को फॉलो करके अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले अभ्यर्थी को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद इस भर्ती के ऑफिशल नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके एक बार पढ़ लेना है।
- इसके बाद इस भर्ती के आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करके आवेदन फार्म को भरना होगा।
- आवेदन फार्म में पूछे जाने वाली जानकारी को सही से करना होगा और आपसे दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- उसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है और उसका प्रिंटर निकाल लेना है।
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | यहां क्लिक करें |
1 thought on “Rajasthan 4th Grade Recruitment 2024: चतुर्थ श्रेणी की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, यहां जानिए योग्यता, आयु सीमा व वेतन”