Railway Vacancy 2025: भारतीय रेल विभाग देश का सबसे बड़ा विभाग है यहां पर लाखों में भारतीयों को रोजगार प्राप्त होता है। रेलवे विभाग के द्वारा हर साल लाखों में रोजगार युवाओं को उपलब्ध करवाए जाते हैं। भारतीय रेल विभाग के द्वारा 2025 में 32000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहै युवाओं के लिए नौकरी पाने का यह एक सुनहरा अवसर है।
जिन युवाओं ने दसवीं पास अथवा आईटीआई की हुई है वह इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे विभाग के द्वारा ग्रुप डी के लिए भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। विभाग के द्वारा निकाली गई ग्रुप डी भर्ती में ट्रैक्टर मैन, पॉइंट्स मैन, हेल्पर आदि पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती की पूरी जानकारी आपको इस लेख में मिलने वाली है इसलिए आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
रेलवे भर्ती 2025 का विवरण
भर्ती का नाम | रेलवे भर्ती 2025 |
कुल पदों की संख्या | 32,438 |
पद का नाम | ग्रुप डी (पद 1) |
आवेदन करने की तिथी | 23 जनवरी 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथी | 22 फरवरी 2025 |
योग्यता | दसवी पास तथा आईटीआई |
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
भारतीय रेलवे विभाग में निकाली गई इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्था अथवा बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। या फिर अभ्यर्थी के पास आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए। इस क्षेत्र योग्यता को पूर्ण करने वाला अभ्यर्थी ही भारतीय रेलवे वैकेंसी के अंतर्गत आवेदन कर सकता है।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी साथ ही आरक्षित वर्ग की अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने वाले सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग कि अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क ₹500 का भुगतान करना होगा। अन्य सभी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों और महिलाओं को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए ₹250 का आवेदन शुल्क देना होगा।
इस भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ग्रुप डी भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार अप्लाई ऑनलाइन वाले लिंक पर क्लिक करके आवेदन फार्म को भरना होगा।
- आवेदन फार्म में पूछे जाने वाली जानकारी को सही-सही भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
रेलवे ग्रुप डी में अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में भारतीयों का चयन सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद शारीरिक दक्ष परीक्षण किया जाएगा और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 एग्जाम पैटर्न
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 में सबसे पहले अभ्यर्थी की कंप्यूटर आधारित टेस्ट लिया जाएगा। यह परीक्षा ऑनलाइन होगी और इस परीक्षा के अंतर्गत अभ्यर्थी से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो की 100 नंबर के होंगे। इस कंप्यूटर धारी टेस्ट के अंतर्गत समय अवधि 90 मिनट की होगी। यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट भाषा हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के अंतर्गत करवाया जाएगा और 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी।
Kanpur nagar
Achha