KGMU Recruitment 2024: जो युवा लोग रोजगार की तलाश में है ,उन्हें बता दें कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में नॉन टीचिंग ग्रुप सी और ग्रुप बी के पद शामिल किए गए हैं। विभाग के द्वारा इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। KGMU भर्ती 2024 में आवेदन करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर 2024 से पहले इस भर्ती में आवेदन कर सकता है।
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भर्ती 2024 में इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का लिंक इस लेख में उपलब्ध करवाया गया है। आप डायरेक्ट लिंक से इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको यह जानना होगा कि इस भर्ती के लिए योग्यता और चयन प्रक्रिया क्या होने वाली है। इस भर्ती से जुड़ी हुई विस्तृत जानकारी आपको इस लेख में मिलने वाली है।
भर्ती का नाम | KGMU Recruitment 2024 |
कुल पदों की संख्या | 332 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | kgmu.org |
इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग ग्रुप सी और ग्रुप बी के कल 332 पद शामिल किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन करवाया जाएगा। इस भर्ती में ओटी असिस्टेंट के लिए 65 पद और मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर के लिए 23 पद निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों के ज्यादा जानकारी के लिए आप इसके अधिकारी नोटिफिकेशन को एक बार अवश्य देखें।
KGMU भर्ती 2024 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बता दें कि इस भर्ती के विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 12वीं पास, स्नातक, बीएससी, पीजी होल्डर शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। KGMU भर्ती 2024 मैं आवेदन करने से पहले आप इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता के बारे में अवश्य पढ़े।
KGMU भर्ती 2024 में आवेदन करने वाले व्यक्ति की न्यूनतम 18 वर्ष आयु विभाग के द्वारा निर्धारित की गई है। साथ ही इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकार की निम्न अनुसार भर्ती में आवेदन करने वाली आरक्षित वर्ग की अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिल सकती हैं। आयु सीमा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इसके अधिकारी नोटिफिकेशन को एक बार अवश्य देखें।
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन सबसे पहले लिखित परीक्षा के माध्यम से करवाया जाएगा। यह लिखित परीक्षा 100 अंक की होगी और उसमें 2 घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर इंग्लिश में हिंदी माध्यम में करवाया जाएगा। परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन हो सकता है। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी रखी जा सकती है। इसकी जानकारी आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन में मिल जाएगी आप वहां से देख सकते हैं। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यार्थियों को 50% अंक प्राप्त करने होंगे और एससी और एसटी वर्ग के अभ्यार्थियों को 45% अंक प्राप्त करने होंगे। मेरिट लिस्ट को पास करने वाले व्यक्ति का मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाया जाएगा।
KGMU भर्ती 2024 में आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस भर्ती में जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यार्थियों को 2360 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान देना होगा। एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1416 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको नीचे बताएं की स्टेप को फॉलो करना होगा। इसके बाद आप बड़ी आसानी से इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट और स्कोरकार्ड विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।…
UP BED JEE 2025: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया…
Ladli Behna Awas Yojana 2025: मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा समय-समय पर अपनी जनता…
Free Laptop Yojana 2025: हर राज्य सरकार के द्वारा राज्य के गरीब व आर्थिक रूप…
Rajasthan Pashu Parichar Result 2025: राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2025 का एग्जाम देने वाले सभी…
RRB Group D Bharti 2025: भारत के जो युवा लोग बेरोजगार हैं और रोजगार की…
View Comments